भारत

लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की सात उम्मीदवारों की एक और सूची

jantaserishta.com
14 April 2024 2:57 PM IST
लोकसभा चुनाव के लिए सपा ने जारी की सात उम्मीदवारों की एक और सूची
x
नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी। सपा ने इस लिस्ट में सात उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।
पार्टी ने फूलपुर से अमरनाथ मौर्य और श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा को टिकट दिया है। वहीं, डुमरियागंज से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को टिकट दिया है। वह पूर्वांचल के बाहुबली नेता रहे हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं। इसके अलावा संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, सलेमपुर से रमाशंकर राजभर, जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा और मछलीशहर से प्रिया सरोज को चुनाव मैदान में उतारा है।
सपा की इस लिस्ट में सबसे ज्यादा चर्चित नाम बाबू सिंह कुशवाहा का है। पार्टी ने जौनपुर लोकसभा सीट से उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। बाबू सिंह कुशवाहा पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन यानी एनआरएचएम घोटाले का आरोप लगा हैं। सीबीआई ने इस घोटाले से जुड़े कई मामलों में उन्हें आरोपी बनाया है। बाबू सिंह काफी समय तक जेल में बंद भी रहे।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सात चरण में वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 26 मई, छठे चरण के लिए 25 मई, सातवें और आखिरी चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story