भारत

Shafiqur Rahman Barq: नहीं रहे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

shiddhant
27 Feb 2024 10:27 AM IST
Shafiqur Rahman Barq: नहीं रहे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
x

Shafiqur Rahman Barq: नहीं रहे सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया। सोमवार को उनके निधन की सूचना आई है। पिछले दिनों सपा सांसद को तबीयत खराब होने के बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शरीर में यूरिन इंफेक्‍शन और क्रिएटिनिन बढ़ने के चलते सांसद की तबीयत बिगड़ी थी। सपा सांसद के विधायक पोते जियाउर्ररहमान बर्क लगातार उनके साथ मौजूद थे। पिछले दिनों मुरादाबाद दौरे के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीनियर सांसद की जानकारी ली थी। अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।
संभल से समाजवादी पार्टी के 93 वर्षीय सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद मुरादाबाद के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हो रहा था। अचानक मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा से सपा विधायक जियाउर्ररहमान बर्क ने बताया कि सांसद की तबीयत क्रिएटिनिन बढ़ने से खराब थी। इस कारण इंफेक्‍शन बढ़ा था। अक्‍टूबर 2023 में भी सपा सांसद की तबीयत इसी वजह से खराब हो गई थी। उस समय भी उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी तबीयत ठीक होने के बाद अस्पताल से रिलीज किया गया। इस बार वे अस्पताल से लौट नहीं पाए।
Next Story