
x
Delhi दिल्ली: समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद इकरा हसन ने दिल्ली में विपक्षी नेताओं की हिरासत को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया जा रहा है और विपक्ष की आवाज को रोकने की कोशिश की जा रही है। सपा सांसद ने कहा कि छात्रों के मुद्दों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान जिस तरह से विपक्ष के नेताओं के साथ कार्रवाई की गई, वह लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल एक व्यक्ति के पद को बचाने के लिए पूरे देश में हालात बिगाड़ रही है।
इकरा हसन ने कहा, "देश में लोकतंत्र खत्म हो गया है। हम देख रहे हैं कि सिर्फ एक व्यक्ति का पद बचाने के लिए पूरे देश में इस सरकार ने तोड़फोड़ मचा दी है, लेकिन इनमें इतना अहंकार है कि सिर्फ एक व्यक्ति का इस्तीफा नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग बेहद सामान्य थी और उनकी समस्याओं को सुना जाना चाहिए था। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज उठाने वाले नेताओं के साथ पुलिस ने कठोर कार्रवाई की।
उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की हिरासत का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी को घसीटकर ले जाया गया और अखिलेश यादव के साथ व्यवहार किया गया, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। गौरतलब है कि छात्रों से जुड़े मुद्दों और कथित पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी दलों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। सपा सांसद ने कहा कि विपक्ष जनता और छात्रों की आवाज उठाता रहेगा और सरकार को जवाबदेह बनाने का काम करता रहेगा।
Tagsइकरा हसन बयानसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव हिरासतराहुल गांधी हिरासतदिल्ली प्रदर्शनविपक्षी नेताओं पर कार्रवाईछात्र मुद्देपेपर लीक मामलालोकतंत्र विवादकेंद्र सरकारसपा सांसदनई दिल्ली न्यूजIqra Hasan statementSamajwadi PartyAkhilesh Yadav detainedRahul Gandhi detainedDelhi protestaction against opposition leadersstudent issuespaper leak casedemocracy controversycentral governmentSP MPNew Delhi news
Next Story





