भारत

मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव

Nilmani Pal
14 April 2023 9:41 AM GMT
मैनपुरी पहुंची सपा सांसद डिंपल यादव
x

यूपी. सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी पहुंची है. दरअसल अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. सांसद डिंपल यादव ने इस कार्यक्रम में शिरकत की. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई. डिंपल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को शिक्षा ही सशक्त कर सकती। ‘जीवन भर समाज के लिए लड़ते रहे बाबा साहब’...छपट्टी मोहल्ले की अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

आज 14 अप्रैल 2023 को बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का निर्माता और जनक कहा जाता है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में मध्य प्रदेश के महू में एक दलित परिवार में हुआ था। वो जिस जाति से ताल्लुक रखते थे, उसे उन दिनों समाज में अछूत माना जाता था। ऐसे में उन्होंने भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना किया। इसके बाद उन्होंने पूरा जीवन दलितों, शोषितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा मजदूर वर्ग व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। दलितों के मसीहा अंबेडकर महान चिंतक, समाज सुधारक, न्यायविद व अर्थशास्त्री भी थे। कानून के महान विद्वान होने के चलते उन्हें देश का पहला कानून मंत्री बनाया गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परिकल्पना भी उन्हीं की सोच का नतीजा था।

Next Story