भारत

सपा सांसद अवधेश प्रसाद का दावा- 2027 में आ रही है हमारी सरकार

jantaserishta.com
20 Jan 2026 5:04 PM IST
सपा सांसद अवधेश प्रसाद का दावा- 2027 में आ रही है हमारी सरकार
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव साल 2027 में होने हैं और इसे लेकर अभी से समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। सपा सांसदों की बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि वे जमीनी स्तर पर चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 2027 में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। इससे राज्य के किसानों, शिक्षकों और युवाओं को फायदा होगा। हमारी सरकार पीडीए के हित में है। सभी को नए साल की बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया है। वोट बढ़ाने का काम करने के साथ यह भी निर्देश दिया है कि वैध वोटरों का वोट न कट पाए।
उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख की ओर से निर्देश मिला है कि पीडीए के लोगों के खिलाफ भाजपा द्वारा साजिश रची जा रही है। इसलिए सभी सांसद काम में लग जाएं और संगठन को मजबूत करने का कार्य करें। केवल यही चर्चा हुई है कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए की सरकार बनानी है। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों की स्थिति सुधरेगी और अमन-चैन तथा भाईचारे का राज स्थापित होगा।
सपा सांसद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव, डॉ. राम मनोहर लोहिया और भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर अखिलेश यादव आगे बढ़ रहे हैं। हम इन्हीं नीतियों पर चलकर सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि यह संतों-महापुरुषों का देश है। संतों का सम्मान होना चाहिए। समाजवादी पार्टी में मेरे जैसे कार्यकर्ता हमेशा अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं। अन्याय होगा तो हम आवाज उठाते रहेंगे। किसी प्रतिमा को तोड़ना अच्छा नहीं है। महापुरुषों के नाम पर विवाद नहीं होना चाहिए।
एसआईआर को लेकर सपा सांसद ने कहा कि सपा कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर एक्टिव हैं। किसी भी वोट को कटने नहीं देंगे। हमारे कार्यकर्ता वोटों पर नजर रखने के साथ ही साथ नाजायज वोट बढ़ने नहीं देंगे। इंडिया ब्लॉक गठबंधन का जिक्र करते हुए सपा सांसद ने कहा कि गठबंधन है और रहेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story