भारत

सपा MLC शैलेन्द्र सिंह और घनश्याम लोधी बीजेपी में हुए शामिल

jantaserishta.com
16 Jan 2022 4:50 PM IST
सपा MLC शैलेन्द्र सिंह और घनश्याम लोधी बीजेपी में हुए शामिल
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और नेताओं का दलबदल का खेल जारी है. कई नेता बीजेपी छोड़ कर सपा तो कई सपा छोड़ बीजेपी का दामन थाम चुके हैं. बीएसपी और कांग्रेस के नेताओं ने भी दलबदल किया है. ऐसे में रविवार को सपा के 2 MLC घनश्याम लोधी और शैलेन्द्र सिंह बीजेपी में शामिल हुए हैं. इसके अलावा पूर्व विधायक ओमप्रकाश ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है.

जानकारी के अनुसार यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई है. सपा के दो विधान परिषद सदस्यों के अलावा पूर्व IAS रामबहादुर बीएसपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं. वहीं पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा भी बीजेपी में शामिल हो गए.
इससे पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण (Asim Arun) ने भी आज लखनऊ स्थित पार्टी के कार्यालय में बीजेपी (BJP) की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद असीम अरुण ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं, संतुष्ट हूं. बीजेपी की नए नेतृत्व को विकसित करने की सोच है. वो इसे एक योजना की तरह चलाते हैं. मैं भी इसी योजना की एक कड़ी हूं. मैं पार्टी का बहुत आभारी हूं कि मुझे ये अवसर दिया.
बता दें कि सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों बीजेपी, सपा, बीएसपी और कांग्रेस ने यूपी विधान सभा के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इसमें सोशल इंजीनियरिंग का खास ध्यान रखा गया है. यूपी में 7 चरणों में विधान सभा चुनाव होना है. पहले चरण के लिए वोटिंग 10 फरवरी को होगी और नतीजे 10 मार्च को आएंगे.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story