
x
लखनऊ (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के बाहर उपचुनाव में कथित गड़बड़ी के विरोध में प्रदर्शन किया। विधायक सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां लेकर बैठ गए। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन उपचुनावों में धांधली कर रहा है और चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है।
सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, उपचुनावों में भाजपा द्वारा मशीनरी के दुरुपयोग को लेकर हमारे विधायक धरने पर बैठे।
उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में मूल्य वृद्धि अपने चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भाजपा सभी मोचरें पर विफल रही है। हम यहां सरकार की विफलताओं को इंगित करने के लिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





