कोर्ट की शरण में पहुंचे सपा विधायक शहजिल इस्लाम, जानें पूरा मामला

बरेली: यूपी के बरेली में मुख्यमंत्री को लेकर विवादास्पद बयान देने के बाद चर्चा में आये समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. पहले विवादास्पद बयान के मामले में बारादरी थाने में एफआईआर दर्ज हो गई. फिर बरेली विकास प्राधिकरण ने अवैध बताकर उनका पेट्रोल पंप ध्वस्त कर दिया. प्राधिकरण के अनुसार, पंप बिना मानचित्र के बना हुआ था. जिसका डीएम ने अनियमितताएं पाने पर लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है. अब भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला जज रेणु अग्रवाल की अदालत में अग्रिम जमानत देने की याचिका लगाई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





