भारत

घोसी उपचुनाव में सपा ने लगातार बनाई बढ़त, भाजपा पिछड़ी

jantaserishta.com
8 Sept 2023 2:29 PM IST
घोसी उपचुनाव में सपा ने लगातार बनाई बढ़त, भाजपा पिछड़ी
x
घोसी: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 16 वें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 22,132 से अधिक वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
भाजपा के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के अनुसार 16वें चरण की गणना के बाद सुधाकर सिंह को 63,050 वोट मिले हैं, जबकि दारा सिंह चौहान को अब तक 40,918 वोट मिले हैं। मतगणना के दौरान कुल 34 दौर की गिनती होनी है। घोसी उपचुनाव के बाद शुक्रवार की सुबह गिनती शुरू हुई। इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story