भारत

12 साल की बच्ची से दरिंदगी, SP ने किया नया खुलासा

jantaserishta.com
28 Sept 2023 12:05 PM IST
12 साल की बच्ची से दरिंदगी, SP ने किया नया खुलासा
x
पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है.
उज्जैन: उज्जैन में नाबालिग से रेप मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. एसपी सचिन शर्मा ने बताया है कि पीड़ित बच्ची मध्य प्रदेश के ही सतना जिले की रहने वाली है. अब नाबालिग के संपर्क में आए पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इस मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी.
दरअसल, अभी तक 12 साल की रेप पीड़ित बच्ची का नाम और पता किसी को मालूम नहीं था. इसके पीछे पीड़िता की स्थानीय बोली आड़े आ रही थी. अभी तक अंदाजा लगाया जा रहा था कि नाबालिग शायद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की बोली बोल रही है. हालांकि, अब पुलिस को अब उसका स्थानीय पता मिल गया है.
बालिका की एक दिन पहले ही सतना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई थी. अब इस मामले में पांच लोगों से उज्जैन पुलिस पूछताछ रही है. यह लोग अलग अलग जगहों पर पीड़ित बालिका से मिले थे. उधर, उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने सतना जिला पुलिस से पीड़ित बच्ची के परिजनों की जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story