भारत

सपा नेता IP सिंह का नया शिगूफा- बुक कराया सीएम योगी का गोरखपुर का टिकट, कहा- संभाल कर रखिए, क्योंकि भाजपा...

jantaserishta.com
9 Jan 2022 6:10 PM IST
सपा नेता IP सिंह का नया शिगूफा- बुक कराया सीएम योगी का गोरखपुर का टिकट, कहा- संभाल कर रखिए, क्योंकि भाजपा...
x

फाइल फोटो 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) की तारीखों का ऐलान होते ही सियायत गरमा गई है. आचार संहिता लगने के बाद सोशल मीडिया पर सभी सियासी दल और राजनेता एक्टिव हो गए हैं और एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं. कभी बीजेपी के प्रवक्ता रहे आईपी सिंह (IP Singh) भी सोशल सियासी रण में उतर गए हैं. सपा नेता आईपी सिंह ने योगी आदित्यनाथ का लखनऊ से गोरखपुर तक का टिकट कटाया है. यह टिकट 11 मार्च का है.

सपा नेता आईपी सिंह ने दावा किया कि 10 मार्च को यूपी चुनाव के नतीजे समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे. उन्होंने कहा कि हार के बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी भी नहीं पूछेगी, इसलिए उन्हें लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाना होगा.
ट्विटर पर आईपी सिंह ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, '10 मार्च जनता का दिन होगा, 10 मार्च प्रदेश में सच्चाई का सूरज निकलेगा और सपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. इसलिए मैंने योगी आदित्यनाथ जी के लिए लखनऊ से गोरखपुर का 11 मार्च का रिटर्न टिकट बुक कर दिया है. यह टिकट संभाल कर रखिए, क्योंकि BJP भी नहीं पूछेगी आपको हार के बाद.'
आईपी सिंह ने ट्वीट में देखा जा सकता है कि एयर इंडिया की फ्लाइट से बुक हुए टिकट का पीएनआर YZL36 है 7 यह कन्फर्म टिकट है. यह फ्लाइट 11 मार्च को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम 5 बज कर 5 मिनट पर मिलेगी और ठीक एक घंटे बाद यानी शाम 6 बज कर 5 मिनट पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story