भारत

सपा नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की निगरानी में

jantaserishta.com
29 May 2022 1:55 PM IST
सपा नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की निगरानी में
x

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan) की तबीयत खराब हो गई है. उन्हें बीती रात सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जेल से आने के बाद आजम खान ने अपने समर्थकों से कहा था कि वो स्वस्थ नहीं है. उन्होंने इलाज के लिए दो हफ्ते का समय भी मांगा था. इसके बाद आजम खान अपने बेटे के साथ इलाज के लिए दिल्ली चले आए थे.

बता दें कि 27 महीने बाद आजम खान 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे. सीतापुर जेल में भी आजम की दो बार तबीयत बिगड़ी थी. दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था. पिछले साल मई में आजम खान कोरोना संक्रमित भी हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story