सपा नेता फरार...हूटर रैली निकालने वाले धर्मेंद्र यादव पर 25000 का इनाम घोषित

फाइल फोटो
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिला जेल से रिहाई के बाद हूटर रैली निकालने वाले गैंगस्टर और सपा नेता धर्मेंद्र यादव (Gangster Dharmendra Yadav) पर 25000 का इनाम घोषित किया गया है. इटावा के एसएसपी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह ने सोमवार को इनाम की घोषणा करते हुए बताया कि फरार गैंगस्टर सपा नेता धर्मेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 25000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इससे पहले सोमवार को दिन भर घर्मेद्र यादव के आत्मसमर्पण करने की खबर मीडिया में चलती रही. इसे देखते हुए अदालत परिसर में हाई अलर्ट बना रहा, लेकिन धर्मेंद्र यादव सरेंडर करने नहीं आए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





