भारत

SP ने थाने में ही करा दी प्रेमी युगल की शादी, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
24 Dec 2021 3:15 PM IST
SP ने थाने में ही करा दी प्रेमी युगल की शादी, जानें क्या है पूरा मामला
x
प्रेमी युगल की जिद के सामने झुके परिजन।

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक प्रेमी जोड़े की शादी थाने में कराई गई. शादी में पुलिस वाले ही बाराती और घराती बने. इस दौरान वर और वधू के परिजन भी मौजदू रहे. लेकिन इस शादी की सारी जिम्मेदारी पुलिसवालों ने ही उठाई. दूल्हा और दुल्हन को थानाध्यक्ष ने आशीर्वाद दिया और आपसी समझ से गृहस्थ जीवन को चलाने की सलाह दी. शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन और उनका परिवार बेहद खुश दिखाई दिया.

थाने में हुई प्रेमी जोड़े की शादी
दरअसल, तीन माह पहले आगरा में दारोगा भर्ती परीक्षा के दौरान कासगंज के मोहल्ला जय जयराम निवासी सपना और पीएसी में तैनात एक आरक्षी मुकेश की मुलाकात हुई फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया. शादी को लेकर लड़का और लड़की पक्ष में गतिरोध चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन लड़के के परिवार के लोग सहमत नहीं हो पा रहे थे.
शादी के लिए लड़के के परिजन तैयार नहीं थे
लड़की ने इसकी शिकायत परिवार परामर्श केंद्र एवं पुलिस अधीक्षक से की. गुरुवार को दोनों पक्ष उपस्थित हुए और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने दोनों को समझाकर काउंसलिंग की. परिवार के लोगों को भी समझाया और पुलिस ऑफिस में ही विवाह की औपचारिकताएं पूरी की गईं.
पुलिस थाने में वर वधू को परिवार के लोगों ने आशीर्वाद दिया. सपना भी पति मुकेश की तरह पुलिस की सेवा करना चाहती है और पुलिसभर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही है. मुकेश कुमार साल 2019 में पीएसी में भर्ती हुए थे मुकेश इस समय अलीगढ़ में पीएसी में आरक्षी पद पर तैनात है.
दोनों पक्षों का समझा-बुझाकर हुई शादी
पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि पुलिस कार्यालय के निर्देशानुसार महिला थाने में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है. जिसमें बहुत सारी शिकायतें परिवार से संबधित आती हैं. उसी में से एक यह शिकायत आई थी लड़के के परिजन शादी करने के लिए तैयार नहीं थे. जबकि लड़का और लड़की दोनों शादी करने के लिए राजी थे. फिर दोनों पक्षों को बुलाकर समझा-बुझाकर शादी करने के लिए राजी किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story