
x
वीडियो अब वायरल हो रहा.
गुना: मध्य प्रदेश के गुना पुलिस अधीक्षक यानी एसपी ऑफिस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया . कार्यालय में हंगामा कर रहे ABVP कार्यकर्ताओं को एसपी ने खरी खरी सुना दी जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.
जिला संयोजक अतुल बुधौलिया के नेतृत्व में ABVP कार्यकर्ता एसपी ऑफिस पहुंचे थे. कार्यकर्ता जिला खेल अधिकारी के खिलाफ शिकायत करने के लिए एसपी ऑफिस पहुंचे थे. एसपी ऑफिस पहुंचने के बाद ABVP कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों को 'चुटकी' बजाकर आदेश दिया- 'अपने एसपी को बुलाकर लाओ.'
पुलिसकर्मियों से बदसलूकी भी की गई. हंगामे की आवाज सुनकर एसपी संजीव कुमार सिंहा अपने कक्ष से बाहर निकल आए और एबीवीपी कार्यकर्ताओं से चर्चा करने की अनुमति दे दी. इसी बीच, एबीवीपी नेता अतुल बुधौलिया ने दोबारा फरमान जारी करते हुए कह दिया, "जहां हम खड़े हैं, वहां एसपी को हमारे पास लेकर आओ"
एबीवीपी नेता की बदतमीजी देखकर एसपी संजीव कुमार सिंह खुद ही भीड़ के बीच कूद पड़े. पुलिस कप्तान को गुस्से में देखकर नेता जी की हवा निकल गई. एसपी ने नेता जी को सख्त लहजे में समझाते हुए कह दिया, "बदतमीजी नहीं चलेगी एसपी ऑफिस में..."
अपने अधिकारी को देखकर आसपास में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने ABVP कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया. इस पूरे वाकए का वीडियो अब वायरल हो रहा है. अपने प्रभाव को कम होता देखकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस में ही धरना दे दिया. इस दौरान वहां मौजूद थाना प्रभारी के साथ भी बहसबाजी की गई. तीन थाना प्रभारियों को धमकाया गया .
पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने फोन पर चर्चा में बताया कि जिस मुद्दे को लेकर ABVP नेता पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचे थे वो उनसे जुड़ा हुआ नहीं था . लेकिन उसके बावजूद एसपी कार्यालय में हंगामा किया गया, कार्यालय में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
ABVP के जिला संयोजक अमित बुधौलिया ने बताया कि वे खेल अधिकारी दुर्गेश सक्सैना की शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे थे. ग्रीष्म कालीन शिविर के नाम पर भ्रष्टाचार किया गया है. ABVP नेताओं ने पहले भी कलेक्टर कार्यालय में भी बिना अनुमति के दिग्विजय सिंह का पुतला दहन कर दिया था जिसके बाद कलेक्टर से विवाद हो गया था. एक मिशनरी स्कूल में भी हंगामा किया गया था .
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





