भारत

सपा ने मेरठ से अतुल प्रधान का काटा टिकट, सुनीता वर्मा को बनाया उम्मीदवार

jantaserishta.com
4 April 2024 4:00 PM IST
सपा ने मेरठ से अतुल प्रधान का काटा टिकट, सुनीता वर्मा को बनाया उम्मीदवार
x
मेरठ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने मेरठ में अब अपना लोकसभा का उम्मीदवार सुनीता वर्मा को बनाया है। उन्हें अतुल प्रधान का टिकट काटकर मैदान में उतारा गया है। टिकट मिलते ही वह अपने पति योगेश वर्मा के साथ नामांकन करने पहुंची।
टिकट कटने के बाद सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को सिंबल मिला है। राजनीति और सामाजिक जीवन में अलग तरह के मोड़ आते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हम लोगों से बुलाकर बातचीत की है। उन्होंने जो फैसला किया, वो स्वीकार है। पूरी रात से लखनऊ में थे। दोनों लोगों की सहमति बनाई गई है।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार को पूरा सपोर्ट करेंगे, जो सपा ने तय किया है। जो भी निर्णय है, वो हमें स्वीकार है। बता दें कि सपा ने पहले भानु प्रताप को टिकट दिया था और फिर उनका टिकट काटकर अतुल प्रधान को थमाया। अतुल प्रधान ने नामांकन भी दाखिल कर दिया। लेकिन, अब उनका भी टिकट कट गया है और अब मेरठ की पूर्व मेयर सुनीता वर्मा को उम्मीदवार के तौर पर उतारा गया है। सुनीता वर्मा मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं। सुनीता वर्मा साल 2017 में बहुजन समाज पार्टी से मेरठ की मेयर भी रह चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story