भारत

सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

jantaserishta.com
19 Jan 2022 9:16 AM IST
सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में अखिलेश यादव भी चुनावी मैदान में होंगे. सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अभी आजमगढ़ से सांसद हैं. अखिलेश अगर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो वह किस सीट से उम्मीदवार होंगे यह अभी साफ नहीं है.


सपा को राहत
कोरोना संकट में मनाही के बावजूद जनसभा करने के लिए समाजवादी पार्टी को चुनाव आयोग की तरफ से हिदायत देकर छोड़ दिया गया है. चुनाव आयोग की तरफ से समाजवादी पार्टी को भविष्य में सावधान रहने और पाबंदियों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है.
बता दें कि लखनऊ में सपा ने वर्चुअल रैली के नाम पर कार्यक्रम किया था. इसी कार्यक्रम में स्वामी प्रसाद मौर्य और बीजेपी के बाकी बागी विधायकों ने सपा ज्वाइन की थी. सपा दफ्तर में हुए इस कार्यक्रम में भारी संख्या में भीड़ पहुंची थी, जबकि चुनाव आयोग ने कोरोना संकट की वजह से चुनावी रैलियों और जनसभाओं पर रोक लगाई हुई है.
सपा की इस रैली को कोरोना गाइडलाइन और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन माना गया था. अब निर्वाचन आयोग ने समाजवादी पार्टी को भविष्य में सावधान रहने और पाबंदियों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story