भारत

Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से भरा पर्चा

jantaserishta.com
25 April 2024 1:36 PM IST
Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से भरा पर्चा
x
कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज सीट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल समेत कई नेता मौजूद रहे। कन्नौज के मौजूदा भाजपा सांसद सुब्रत पाठक हैं। वह इस बार भी मैदान में हैं और नामांकन कर चुके हैं। अखिलेश यादव का मुकाबला उन्हीं से है।
दो दिन पहले सोमवार को सपा प्रत्याशी के रूप में तेज प्रताप का नाम घोषित करने के बाद स्थानीय नेताओं में निराशा और नाराजगी दिखने लगी थी। कार्यकर्ताओं की मांग पर बुधवार दोपहर संकेत देने के बाद शाम को अखिलेश यादव का नाम घोषित कर दिया गया। साल 2019 आम चुनाव में समाजवादी पार्टी और बसपा का गठबंधन था। मगर इसके बावजूद भाजपा ने डिंपल यादव को हरा दिया।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने जब 2000 में कन्नौज को अलविदा बोला, तब बेटे अखिलेश यादव को गद्दी सौंपी। 2012 में जब अखिलेश प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने पत्नी डिंपल यादव को उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित कराया। इसके बाद हुए 2014 के लोकसभा चुनाव में उनकी पत्नी डिंपल यादव सांसद बनीं। हालांकि 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर यह सीट उनसे छीन ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story