
x
भोपाल: खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मीरा यादव का बड़ा झटका लगा है। मीरा यादव के फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है। यह सीट कांग्रेस ने गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को दी थी। इस सीट से बीजेपी ने एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वीडी शर्मा 2019 में भी इसी सीट से चुनाव जीते थे। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को उनके फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया गया है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, खजुराहो लोकसभा सीट से सपा की उम्मीदवार मीरा यादव का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया है। फॉर्म में हस्ताक्षर नहीं किया गया था इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम को लेकर वोटर लिस्ट की प्रमाणित कॉपी संलग्न नहीं की गई थी। नामांकन फॉर्म रिजेक्ट होने के बाद सपा और कांग्रेस के नेता पन्ना कलेक्टर के पास पहुंचे हैं।
Tagsखजुराहोइंडिया गठबंधनसपा प्रत्याशी मीरा यादवप्रत्याशी मीरा नामांकन रद्दKhajurahoIndia AllianceSP candidate Meera Yadavnomination of candidate Meera canceled
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





