भारत
मुस्लिम वोटों के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है सपा, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री का बड़ा हमला
jantaserishta.com
18 April 2024 6:26 PM IST

x
लखनऊ: रामनवमी के मौके पर राम मंदिर को लेकर सपा सांसद रामगोपाल यादव के बयान के बाद यूपी की सियासत गर्मा गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि मुस्लिम वोटों के लालच में सपा किसी भी हद तक गिर सकती है।
उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव प्रोफेसर होकर इस प्रकार की नफरती और विभाजनकारी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। इस तरह के बयान उनकी डिग्री पर सवालिया निशान खड़े करते हैं। इसी विकृत सोच ने सैकड़ों निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने का महापाप किया था। सनातन आस्था के प्राण पुरुष प्रभु श्रीराम के बारे में ऐसे ओछे बयान इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम वोटों के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है।
उन्होंने कहा कि वोट बैंक को पोषित करने के लिए हिंदू आस्था और श्रद्धा को पाखंड कहना समाजवादी पार्टी की निकृष्टता और पतन की पराकाष्ठा है। जनता इस चुनाव में हिंदू विरोधी आसुरी शक्तियों को जमींदोज कर देगी। रामद्रोही समाजवादी पार्टी का नामोनिशान भी नहीं मिलेगा। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर सपा का सूपड़ा साफ होना तय है।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद पहली रामनवमी पर सपा सांसद रामगोपाल यादव का एक बयान इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा था कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही है। रामनवमी को कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है। जिसके बाद भाजपा उन पर हमलावर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





