भारत
सपा ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया
jantaserishta.com
6 May 2024 3:17 PM IST

x
लखनऊ: लोकसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में अखिलेश यादव ने पीडीए फार्मूले का ध्यान रखा है। श्याम लाल पाल पहले प्रदेश कार्यकारिणी में थे। पिछले साल ही पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि श्याम लाल पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश का नया अध्यक्ष बनाया है। नरेश उत्तम पटेल इस बार फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो श्याम लाल पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाकर अखिलेश यादव ने ओबीसी वोटर्स को साधने का प्रयास किया है।
Tagsसपानरेश उत्तम पटेलश्याम लाल पालसपा प्रदेश अध्यक्षSPNaresh Uttam PatelShyam Lal PalSP State President
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





