भारत

सपा ने किया एलान करहल से ही चुनाव लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव

Pushpa Bilaspur
22 Jan 2022 8:49 AM GMT
सपा ने किया एलान करहल से ही चुनाव लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव
x

सपा ने किया एलान करहल से ही चुनाव लड़ेंगे पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

घर-घर जाकर प्रचार करने की पूरी तैयारी: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर जनता के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं। इसमें 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ्त बिजली दी जाएगी है। हमारी सरकार बनती है तो हम IT सेक्टर में 22 लाख नौजवानों को रोजगार देंगे।
इस दौरान अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी भी डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीवी पर सर्वे में भाजपा के आगे होने की बात पर उन्होंने कहा कि अगर वो सर्वे में आगे हैं फिर क्यों भाजपा के विधायक लगातार टूट रहे हैं। उनके विधायकों का विरोध हो रहा है।


Next Story