भारत
कोच्चि हवाईअड्डे पर दक्षिण कोरियाई महिला का 'यौन उत्पीड़न', पुलिस ने शुरू की जांच
jantaserishta.com
26 Dec 2022 4:46 PM IST

x
तिरुवनंतपुरम (आईएएनएस)| यात्रा दस्तावेज के अभाव में पूछताछ के लिए कोझिकोड हवाईअड्डे पर रोकी गई एक दक्षिण कोरियाई महिला ने आरोप लगाया है कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया। प्रवासी अधिकारियों ने पाया कि महिला के पास उचित यात्रा दस्तावेज नहीं थे, जिसके बाद उसे हवाईअड्डे पर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
बाद में, पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जांच में, वह भावनात्मक रूप से परेशान पाई गई और पुलिस उसे विस्तृत चिकित्सा परीक्षण के लिए ले गई।
तब उसने डॉक्टर को बताया कि शहर में रहने के दौरान उसका यौन उत्पीड़न हुआ था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





