भारत

क्लब विवाद: महिला ने बाउंसरों पर पिटाई करने, कपड़े फाड़ने का लगाया आरोप, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
25 Sept 2022 3:00 PM IST
क्लब विवाद: महिला ने बाउंसरों पर पिटाई करने, कपड़े फाड़ने का लगाया आरोप, सामने आया वीडियो
x

DEMO PIC 

देखें वीडियो।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दक्षिणी दिल्ली के एक क्लब के बाउंसरों ने एक महिला की कथित तौर पर पिटाई कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। मारपीट में महिला के दोस्तों के साथ भी मार-पीट की गई। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी है। हालांकि, क्लब के मालिक ने सभी आरोपों का खंडन किया और दिल्ली पुलिस कर्मियों पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जबरन वसूली के पैसे न देने के मामले में झूठे मामले में फंसा रही है।


पुलिस के मुताबिक घटना 17-18 सितंबर की दरम्यानी रात की है।


पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी ने कहा, "साउथ एक्सटेंशन के 'दा कोड' क्लब में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार और कपड़े फाड़ने की घटना के संबंध में केएम पुर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोन करने वाले से मिली।"
डीसीपी ने कहा, "उसने आगे बताया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और उन्हें मारा गया, और उन्होंने उसे गलत तरीके से छुआ भी था।"
पीड़ित महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाने के बाद, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया है कि आगे केस की जांच चल रही है।
इस क्लब को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है कि इससे पहले भी कई सारे केस सामने आ चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story