
x
Delhi दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। गुवाहाटी टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका ने टीम में तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी को शामिल किया है। लुंगी एंगिडी को दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के कवर के तौर पर शामिल किया है। रबाडा इंजर्ड हैं। इंजरी की वजह से वह कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। दूसरे टेस्ट में भी उनके खेलने पर संशय बना हुआ है। इसी वजह से क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के लिए लुंगी एंगिडी को टीम में शामिल किया है। रबाडा फिट नहीं होंगे, तो एंगिडी खेल सकते हैं। रबाडा रिब इंजरी से जूझ रहे हैं।
एंगिडी की वापसी से साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। वह पिछले कुछ समय से चोटों से जूझ रहे थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें पूरी फिटनेस के बाद स्क्वॉड में शामिल किया है। 29 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी 20 टेस्ट मैचों में 58 विकेट ले चुके हैं। एंगिडी ने आखिरी टेस्ट जून 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए लो स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम को 30 रन से हराकर सीरीज में 0-1 की बढ़त बना ली है। अफ्रीकी टीम के पास सीरीज जीतने का मौका है। 22 नवंबर से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में अगर दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज किया या फिर ड्रा कराने में सफल रही, तो सीरीज उसके नाम रहेगी। 1999-2000 के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। गुवाहाटी में पहली बार पुरुष टीम का टेस्ट आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में पिच को लेकर दोनों टीमें संशय में होंगी। स्थानीय होने के बाद भी भारतीय टीम को पिच का अनुभव नहीं है। इसलिए गुवाहाटी टेस्ट रोमांचक होने की उम्मीद है।
Tagsभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्टगुवाहाटी टेस्ट 2025लुंगी एंगिडी रिटर्नकगिसो रबाडा इंजरीSA टेस्ट सीरीजIND vs SAजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





