भारत

‘सॉरी पापा’, कोटा में एग्जाम की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने लगाया मौत को गले

jantaserishta.com
30 April 2024 5:10 PM IST
‘सॉरी पापा’, कोटा में एग्जाम की तैयारी कर रहे एक और छात्र ने लगाया मौत को गले
x
इस बार भी मेरा सेलेक्शन नहीं हो पाएगा...
कोटा: “सॉरी पापा ! इस बार भी मेरा सेलेक्शन नहीं हो पाएगा”। ये शब्द लिख कर राजस्थान के कोटा में एक और छात्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पिछले कई माह से कोटा में रहकर एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र भरत ने खुदकुशी कर ली।
अपने पिता के नाम लिखे अपने आखिरी खत में भरत ने अपने दर्द को शब्दों में बयां करते हुए कहा कि उसने यह इजहार करने से कोई परहेज नहीं किया कि अब वो थक चुका है, हार चुका है, मेहरबानी कर उससे कोई उम्मीद ना ही रखी जाए।
भरत अपने भांजे रोहित के साथ कोटा के तलवंडी इलाके में रहकर एग्जाम की तैयारी कर रहा था। भांजे रोहित ने बताया कि वो सुबह करीब 10 बजे कटिंग कराने गया था। इसके बाद वो आया, उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से किसी ने भी जवाब नहीं दिया। रोहित ने बताया कि आम तौर पर भरत इस समय सोता रहता था, तो उसे लगा कि शायद वो सो रहा होगा, लेकिन जब उसने खिड़की से झांककर अंदर का नाजरा देखा, तो उसके होश फाख्ता हो गए।
रोहित फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुका था। इसके बाद, रोहित ने फौरन पुलिस और परिजनों को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भरत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भरत के सुसाइड नोट से मालूम पड़ता है कि वो पिछले कई दिनों से मानसिक दबाव झेल रहा था। बता दें कि एक दिन पहले ही कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने खुदकुशी कर ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story