AAP सांसद संजय सिंह के घर के बाहर कालिख पोती गई, पुलिस ने दो को हिरासत में लिया, वीडियो देखें

फाइल फोटो
नई दिल्ली: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के घर पर हमला हुआ है. यहां अज्ञात लोगों ने उनके घर पर कालिख पोत दी है. इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि चाहे मेरी हत्या भी हो जाए, लेकिन मैं मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा.
मेरे घर पर हमला हुआ है और चाहे मेरी हत्या कर दो, मगर कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा। @SanjayAzadSln pic.twitter.com/HkLZUNGktU
— Ajit Tyagi (@_AjitTyagi) June 15, 2021
संजय सिंह के घर पर जिन लोगों ने कालिख पोती उनमें से एक ये शख़्स है, दिल्ली पुलिस ने कालिख पोतने के मामले में 2 लोगो को हिरासत में भी लिया है। pic.twitter.com/1LOCmat6Wh
— Vikas Bhadauria (ABP News) (@vikasbha) June 15, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





