मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्यमंत्री के पोस्टरों पर कालिख, इस जगह पुलिस ने 2 किसानों को किया गिरफ्तार

हिसार. प्रदेश भर में भाजपा और जजपा के नेताओं के सार्वजनिक कार्यक्रमों का किसानों द्वारा बहिष्कार कार्यक्रम जारी है. इसी कड़ी में उकलाना मंडी से भूना रोड़ पर स्थित मुगलपुरा गांव में गवर्नमेंट कॉलेज में वन महोत्सव कार्यक्रम में राज्य मंत्री अनूप धानक के पहुंचने की सूचना किसानों को मिली तो किसानों ने सोशल मीडिया पर राज्यमंत्री के विरोध करने की खबर वायरल कर दी. किसान वहां पहुंचे तो किसानों ने कार्यक्रम के बहिष्कार को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी. गुस्साए किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और राज्यमंत्री अनूप धानक के पोस्टरों पर कालिख पोत दी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





