
मोगा : विधानसभा सीट मोगा से कांग्रेस प्रत्याशी व फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को हार का सामना करना पड़ा है। यहां से आम आदमी प्रत्याशी डा. अमनदीप कौर ने जीत हासिल की है। वहीं जिले की धर्मकोट विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दविंदर जीत सिंह लाडी ढौंस चुनाव जीत गए हैं, जिले की बाकी तीनों सीटों पर 12 से 13 राउंड की मतगणना पूरी होने पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी 15 से लेकर 25 हजार मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। जिले की चारों सीटों पर काग्रेस पार्टी की शर्मनाक हार साफ दिख रही है। सिवाय मोगा विधानसभा सीट पर फिल्म अभिनेता मालविका सूद जरूर आप प्रत्याशी डा.अमनदीप कौर के मुकाबले 15 हजार मतों से पीछे रहकर दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन बाकी सीटों पर तो काग्रेस तीसरे या चौथे स्थान पर पहुंच गई है। साल 2017 के लोकसभा चुनाव में काग्रेस पार्टी तीन सीटें जीती थी, इस बार उसकी शर्मनाक हार तय है। फिल्म अभिनेता सोनू सूद की दुनिया भर में लोकप्रियता भी उनके अपने ही शहर में अपनी बहन के काम नहीं आ सकी। लगातार बीमारी के चलते धर्मकोट में सबसे कमजोर समझे जा रहे अकाली दल के प्रत्याशी जत्थेदार तोतासिंह ने आप प्रत्याशी के साथ कड़ा मुकाबला किया, लेकिन आप की आधी में उनकी प्रतिष्ठा भी धूमिल हो गई। इनके बीच है मुकाबला
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





