भारत

बेटे के सैल्यूट ने जीत लिया सबका दिल, इंडियन एयर फोर्स से रिटायर हुए पिता

jantaserishta.com
6 April 2026 9:53 AM IST
बेटे के सैल्यूट ने जीत लिया सबका दिल, इंडियन एयर फोर्स से रिटायर हुए पिता
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को अंदर तक छू लिया है. इस वीडियो में एक बेटा अपने पिता के रिटायरमेंट पर उन्हें सलाम करता नजर आता है. छोटा सा यह पल, लेकिन भावनाओं से भरा हुआ.

वीडियो में दावा किया गया है कि जब पिता सालों की सेवा के बाद आर्मी से रिटायर होकर घर लौटते हैं. दरवाजे पर परिवार उनका इंतजार कर रहा होता है. जैसे ही वह घर पहुंचते हैं, माहौल खुशियों से भर जाता है.
लेकिन इसी खुशी के बीच एक ऐसा पल आता है, जो सबको भावुक कर देता है. उनका बेटा सामने खड़ा होकर पूरे सम्मान के साथ उन्हें सैल्यूट करता है. वीडियो में दिखता है कि उसका सैल्यूट में सिर्फ एक फौजी परंपरा नहीं, बल्कि एक बेटे का अपने पिता के लिए गर्व, सम्मान और प्यार साफ नजर आता है.
वीडियो के साथ बेटे ने एक भावुक संदेश भी लिखा, जिसमें उसने अपने पिता को देश की सेवा और उसे सही रास्ता दिखाने के लिए धन्यवाद कहा. इस वीडियो की खास बात इसकी सादगी है. ना कोई बड़ा समारोह, ना कोई दिखावा.बस एक परिवार, जो अपने हीरो का इंतजार कर रहा था. एक बेटा, जो अपने पिता को देखकर गर्व से भर गया.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं. लोग लगातार इस पर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने रिटायर फौजी को सलाम करते हुए उनके देश सेवा के लिए धन्यवाद कहा. वहीं कुछ लोगों ने खुद को उनका छात्र बताते हुए पुरानी यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें अनुशासन और जिंदगी के अहम सबक सिखाए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story