भारत

बमबाजी और फायरिंग मामले में पुलिसकर्मियों के बेटे निकले आरोपी, SP ने कर दिया खुलासा

jantaserishta.com
18 Sept 2023 12:37 PM IST
बमबाजी और फायरिंग मामले में पुलिसकर्मियों के बेटे निकले आरोपी, SP ने कर दिया खुलासा
x
पुलिस ने देसी तमंचा (12बोर) छह कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है.
मुरादाबाद; उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद में सिविल लाइंस क्षेत्र में SSP के बंगले के पास बमबाजी और फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं. पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने देसी तमंचा (12बोर) छह कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है. आरोपियों में अमरोहा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर क्राइम का बेटा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर का बेटा शामिल है. इसके साथ साथ पकड़े गए तीसरे आरोपी के पिता भी पुलिस में हैं. इस घटना का पुलिस ने सिर्फ 36 घंटे में खुलासा किया है.
मामले पर जानकारी देते हुए मुरादाबाद एसपी सिटी अखिलेश भदोरिया ने कहा कि 15 सितंबर की रात में घटना हुई थी. कुछ लड़कों का ग्रुप था, जिनका दूसरे ग्रुप के साथ झगड़ा हुआ था. इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर देसी (सुतली) बम से हमला किया था.
यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई थी. इसमें पाया गया था कि बॉबी नाम के लड़के का जन्मदिन था. वह अपना जन्मदिन मनाकर दोस्तों के साथ वापस आ रहा था. दूसरे पक्ष के लोग उनका पीछा कर रहा था. पीली कोठी पर आकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी.
पुलिस टीम ने मारपीट करने वालों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. ललित. दीपक और अर्जुन नाम के लड़कों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि इन्होंने सुतली बम छोड़ा था. मारपीट में इनका एक साथी भी घायल हुआ था. उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
एसपी ने बताया की आरोपियों के दो साथी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. इनके पास से अवैध 12 बोर का तमंचा बरामद किया गया है. 6 कारतूस मिले हैं और चाकू भी बरामद किया गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story