भारत

बेटे की तबीयत खराब, अफसर पति को छुट्टी नहीं मिलने पर पत्नी ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
30 Sept 2024 5:55 PM IST
बेटे की तबीयत खराब, अफसर पति को छुट्टी नहीं मिलने पर पत्नी ने उठाया ये कदम
x
स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है.
मुजफ्फरनगर: बेटे की तबीयत खराब होने के बावजूद भी एक अधिकारी को छुट्टी ना मिलने पर परेशान पत्नी ने मुजफ्फरनगर के डीएम को फोन मिला दिया। डीएम ने नगर पालिका प्रशासन को तत्काल प्रभाव से अधिकारी को अवकाश देने का आदेश दे दिया। डीएम के आदेश के बाद अधिकारी को छुट्टी मिल गई। वह अपने बेटे की देखरेख के लिए जा सके।
शासन के निर्देश पर मुजफ्फरनगर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम चल रहा है। जिसके तहत नगर पालिका के द्वारा विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इसमें उन अधिकारी की भी ड्यूटी लगी हुई है जिनके बेटे की तबीयत खराब है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से अधिकारी के बेटे की तबीयत खराब चल रही है। बेटे को अच्छे डॉक्‍टर से दिखाने की जरूरत थी। लेकिन अधिकारी को छुट्टी ही नहीं मिल रही थी।
इससे परेशान होकर उनकी पत्नी ने 26 सितम्बर को डीएम उमेश मिश्रा को फोन कर अपनी परेशानी बताई। डीएम ने तत्‍काल पालिका ईओ को फोन कर तत्काल प्रभाव से अधिकारी को अवकाश पर भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद ईओ और चेयरपर्सन ने अधिकारी को छुट्टी दे दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story