पिता के पैसे पर थी बेटे की नजर, रची खुद के अपहरण की साजिश, लेकिन...

रांची: झारखंड में एक बेटे ने घर में रखे पैसे हथियाने के लिए घिनौना खेल खेला। रांची में जमीन की बिक्री से पिता को मिले पैसे हड़पने के लिए पुत्र ने अपने ही अपहरण की झूठी कहानी रच दी। रातू के ब्लॉक क्वार्टर में रहने वाले स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी अरूप चंद का पुत्र किशन कुमार सोमवार की दोपहर में लापता हो गया। किशन राय यूनिवर्सिटी में बीसीए का छात्र है। उसने शाम में पिता को व्हाट्सएप कॉल किया और कहा कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। थोड़ी देर बाद उसने आवाज बदलकर खुद को अपहरणकर्ता बता पिता से फोन पर 10 लाख की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





