भारत

सोनिया ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

Shantanu Roy
24 Feb 2024 4:49 PM GMT
सोनिया ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर व अदाकारा सोनिया मान ने महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने की वजह बार्डर पर किसानों के साथ हो रहे अत्याचार को बताया गया है। बता दें कि सोनिया मान हाल ही में पंजाब हरियाणा बार्डर पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए भी गई थी, जहां पर आंसू गैस चढ़ने से वह घायल हो गई थी तथा उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। सोनिया मान जोकि अखिल भारतीय जाट महासभा की महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद संभाल रही थी, से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया मान जोकि आल इंडिया जाट महासभा में शामिल हुई थी तथा उन्हें महिला युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया था।
पंजाबी सिंगर व एक्टर सोनिया मान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है की किसानों के समर्थन में खड़े होने वाली इस नेत्री ने महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे का स्पष्ट कारण अभी तक किसी को नहीं पता है। बता दें कि सोनिया मान हाल ही में पंजाब हरियाणा बार्डर पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए भी गई थी। उन्होंने किसानों के हक के लिए आवाज उठाई है। आंदोलन के दौरान, जहां पर आंसू गैस छोड़े जाने से वह घायल हो गई थी और उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। इसके बाद ही यह खबर आई है की सोनिया मान जोकि अखिल भारतीय जाट महासभा की महिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद संभाल रही थी, से इस्तीफा दे दिया है।
Next Story