सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर तंज, महंगाई ने जीना दूभर कर दिया है

नई दिल्ली: सोमवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के राजनीतिक महासमर में वर्चुअल रैली कर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) भी उतरीं. उन्होंने अपने वर्चुअल संबोधन में भाजपा सरकार (BJP Govt) पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार में नौजवान घर में बैठने को मजबूर हो गए हैं. उन्होंने कहा, 'आपने 5 साल ऐसी सरकार देखी, जिसने अलगाव पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया. 12 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी पद खाली हैं, लेकिन सरकार उन पदों को नहीं भर रही है. पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर के दाम इतने बढ़ गए हैं कि घर चलाना मुश्किल हो गया है.'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





