भारत

सोनिया गांधी की रैली LIVE, कहा- चारों तरफ अन्याय का अंधकार बढ़ा

jantaserishta.com
6 April 2024 1:57 PM IST
सोनिया गांधी की रैली LIVE, कहा- चारों तरफ अन्याय का अंधकार बढ़ा
x

फाइल फोटो

जयपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जयपुर पहुंचे हैं, यहां पर प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में बात और इसको जनता का न्याय पत्र बताया.
प्रियंका गांधी ने कहा, हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकी ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है...
सोनिया की रैली
चारों तरफ अन्याय का अंधकार बढ़ा है, हम इसके खिलाफ लड़ेंगे और न्याय की रोशनी खोजेंगे. दुर्भाग्य से आज हमारे देश में ऐसे नेता सत्ता में विराजमान हैं, जो लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं. आज लोकतंत्र खतरे में हैं. लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बार किया जा रहा है, यही नहीं हमारे संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है. ये सब तानाशाही है और हम सब इसका जवाब देंगे.
आज रोज की कमाई से खाने-पीने का सामना इकट्ठा कर पाना मुश्किल है, रसोई की बढ़ती कीमत हमारी माताओं-बहनों के सामने मुश्किल खड़ी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story