भारत

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होंगी सोनिया गांधी

jantaserishta.com
29 March 2024 11:04 PM IST
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होंगी सोनिया गांधी
x
बड़ी खबर
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होंगी सोनिया गांधी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है। सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष के कई नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। वहीं, अब इस मामले में 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगने जा रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई ने आम आदमी पार्टी के सूत्रों के हवाले से बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली
INDIA
गठबंधन की रैली के लिए चुनाव आयोग और पुलिस से इजाजत मिल गई है।
सूत्रों के मुताबिक, इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राउत, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, डेरेक ओ ब्रायन तिरुचि शिवा, फारूक अब्दुल्ला, चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, सीताराम येचुरी, डी राजा सहित गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ही पार्टी ही उम्मीद हैं। हालांकि, वह पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। मगर अब 31 मार्च को वह पहली बार किसी राजनीतिक मंच से अपना भाषण दे सकती हैं। सुनीता केजरीवाल मंच से बोलने की पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के मामलों में उनकी सक्रियता बढ़ चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story