सोनिया गांधी आज विपक्षी नेताओं के साथ करेंगी बैठक, एकजुटता पर रहेगा जोर

नई दिल्ली: विपक्षी दलों को एकजुट करने और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ साझा रणनीति बनाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज शाम को सहयोगी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है. इस बैठक में शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन, हेमंत सोरेन जैसे बड़े नेता शामिल होंगे. बैठक शाम 4 बजे शुरू होगी जिसमें सभी नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे. सोनिया के अलावा राहुल गांधी भी इस बैठक में मौजूद रह सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





