भारत

सोनिया गांधी ने लोकसभा में CBSE के सिलेबस में आपत्तिजनक कंटेंट पर उठाए सवाल

jantaserishta.com
13 Dec 2021 1:14 PM IST
सोनिया गांधी ने लोकसभा में CBSE के सिलेबस में आपत्तिजनक कंटेंट पर उठाए सवाल
x

नई दिल्ली: कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को लोकसभा में सीबीएसई सिलेबस में आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर सवाल उठाए हैं.


सोनिया गांधी को सलाह
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों (Punjab Assembly Poll) को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसी कड़ी में पार्टी की नजर राज्य के गैर जट सिख (Non-Jatt Sikh) वोटों पर है. कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह टिक्का ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से इस समुदाय को चुनाव में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग की है. दरअसल पंजाब की चुनावी राजनीति में गैर जट सिख मतदाता अहम महत्व रखते हैं.
सोनिया गांधी को लिखे लेटर में अमरजीत सिंह टिक्का ने कहा कि, मैं आपका ध्यान पंजाब की जनसांख्यिकी और चुनाव के मद्देनजर आगामी राजनीतिक परिदृश्य की ओर आकर्षित करना चाहता हूं. राज्य में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में 35 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां गैर जट सिख समुदाय निर्णायक भूमिका में है. इनकी आबादी 15 फीसदी है और इनमें ज्यादातर खत्री और अरोरा समूह से संबंध रखते हैं. ये गैर जट समुदाय 2022 के विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका अदा कर सकते हैं इसलिए इन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए.
उन्होंने यह भी कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का पार्टी का फैसला एकदम उचित है. क्योंकि राज्य में एससी-एसटी वर्ग का प्रतिनिधित्व सबसे ज्यादा है. कांग्रेस नेता अमरजीत सिंह टिक्का ने राज्य कैबिनेट में इस समुदाय को पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने की मांग पर जोर दिया है. उन्होंने कहा कि कैबिनेट में इस समुदाय से एक मात्र मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी थे लेकिन उन्हें हटा दिया गया. इससे इस समदुाय की भावना को ठेस पहुंची है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story