भारत

सोनिया गांधी ने विजयदशमी पर मैसूर के प्रसिद्ध भीमन्नकोल्ली मंदिर में पूजा अर्चना की

Nil dhankar
5 Oct 2022 3:20 PM IST
सोनिया गांधी ने विजयदशमी पर मैसूर के प्रसिद्ध भीमन्नकोल्ली मंदिर में पूजा अर्चना की
x

कर्नाटक। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज विजयदशमी के शुभ अवसर पर मैसूर के बेगुर गांव में प्रसिद्ध भीमन्नकोल्ली मंदिर में पूजा अर्चना की।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा से 6 अक्टूबर को जुड़ेंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी। नवमी, दशहरे के चलते 4-5 अक्टूबर को यात्रा का ब्रेक रखा गया है। फिलहाल कर्नाटक से गुजर रही है यात्रा, ये राज्य कांग्रेस के लिए अहम भी है। दक्षिण भारत में एक संदेश देने की कोशिश कि पार्टी यहां मजबूत है। सोनिया के इस अध्यक्ष कार्यकाल का ये आखिरी कार्यक्रम हो सकता है क्योंकि जल्द ही कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल सकता है।



Next Story