भारत
पहली बार सोशल मीडिया पर आईं सोनिया गांधी, जानिए पहली वीडियो में क्या है खास
jantaserishta.com
22 Oct 2026 12:45 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम डेब्यू में अपने आने वाली किताब 'Belonging: A Journey of Love' की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है. वीडियो में किताब के पन्ने पलटते हुए वह नजर आ रही हैं. इस दौरान किताब में प्रियंका गांधी की तस्वीरों वाला पेज खुलता है, जिसे देखकर सोनिया गांधी कहती हैं, "Lots of pictures, Priyanka", यानी 'बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका'.
सोनिया गांधी ने इस वीडियो के साथ लिखा, "हैलो सभी को, आप सबके साथ 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक साझा करते हुए मैं बहुत आभारी हूं. यह प्यार, जिम्मेदारी, बिछड़ने के दुख और अपनी जगह तलाशने की कहानी है. मैं इसे आप सबके साथ साझा करने का इंतजार कर रही हूं."
वीडियो में किताब के प्रकाशक हार्परकॉलिन्स की तरफ से सोनिया गांधी को किताब की तीन प्रतियां भेंट की जाती हैं. प्रकाशक उन्हें किताब के लिए बधाई भी देता है. सोनिया गांधी इसके लिए उनका धन्यवाद करती हैं और फिर किताब के पन्ने देखने लगती हैं.
इससे पहले किताब का टीजर जारी किया गया था, जिसमें सोनिया गांधी की जिंदगी और गांधी परिवार में उनके सफर की झलक दिखाई गई थी. टीजर में बताया गया कि सोनिया मैनो 18 साल की उम्र में कैंब्रिज में राजीव गांधी से मिली थीं. तीन साल बाद, 21 साल की उम्र में वह उनसे शादी करने भारत आ गईं.
टीजर में लिखा था कि सोनिया ने सिर्फ शादी के दिन ही नहीं, बल्कि उसके बाद हर दिन इस परिवार का हिस्सा बनने का फैसला किया. उन्होंने अपना परिवार बसाया, दो बच्चों की परवरिश की और भारत को अपना घर बनाया. फिर उन्हें ऐसे दुख का सामना करना पड़ा, जिसके लिए कोई तैयार नहीं हो सकता था.
21 साल की उम्र में उन्होंने ऐसी जिम्मेदारियां संभालीं, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी. टीजर का संदेश था कि प्यार से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे एक परिवार और फिर पूरे देश से जुड़ाव की कहानी बन गया.
Tagsसोनिया गांधी इंस्टाग्राम डेब्यूसोनिया गांधीकांग्रेसSonia Gandhi Instagram DebutSonia GandhiCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





