भारत

सोनिया गांधी पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकलीं, देखें वीडियो

jantaserishta.com
27 July 2022 2:19 PM IST
सोनिया गांधी पूछताछ के बाद ED दफ्तर से निकलीं, देखें वीडियो
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय ने आज तीसरे दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की. सोनिया, प्रियंका गांधी के साथ ईडी ऑफिस पहुंचीं थीं. उनसे बुधवार को करीब 4 घंटे तक पूछताछ की गई. इसके बाद प्रियंका के साथ ही वे ईडी दफ्तर से रवाना हो गईं. ईडी ने उन्हें अब आगे की पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है.

सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बुधवार को भी देशभर के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन देखने को मिला. कांग्रेस के सांसद संसदों ने संसद भवन में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया.
इससे पहले सोनिया गांधी से मंगलवार और पिछले हफ्ते गुरुवार को कई घंटों की पूछताछ हुई थी. सोमवार को सोनिया गांधी से ईडी ने करीब 6 घंटे पूछताछ की. उधर, ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क से लेकर संसद तक जमकर हंगामा किया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story