भारत

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी, जयराम रमेश ने दी जानकारी

jantaserishta.com
20 Jun 2022 6:28 PM IST
अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं सोनिया गांधी, जयराम रमेश ने दी जानकारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: लाइव हिंदुस्तान

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे कोविड संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थीं। 75 वर्षीय सोनिया गांधी दो जून को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। उन्हें कोविड-19 बाद की जटिलताओं के कारण 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड से संबंधित कथित धनशोधन के एक मामले में सोनिया गांधी को नए सिरे से समन जारी कर 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।
सोनिया गांधी को इससे पहले आठ जून को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने की वजह से उन्होंने जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए नयी तारीख देने को कहा था। जांच एजेंसी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले ही पूछताछ कर रही है और वह ईडी के समक्ष अब सोमवार को पेश हुए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story