भारत

सोनिया गांधी ने कल बुलाई संसदीय रणनीति दल की बैठक

Nilmani Pal
12 March 2022 11:39 AM GMT
सोनिया गांधी ने कल बुलाई संसदीय रणनीति दल की बैठक
x

दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल सुबह 10.30 बजे पार्टी के संसदीय रणनीति समूह की बैठक 10 जनपथ पर बुलाई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों में भाजपा और एक में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है। कांग्रेस की बात की जाए तो पंजाब में कांग्रेस सत्ता में थी लेकिन इस चुनाव में राज्य की 117 में से महज 18 सीट जीत सकी है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई है।

गोवा और मणिपुर में बीते चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इस चुनाव में गोवा में कांग्रेस को 40 में से 11 सीटें ही मिली हैं। वहीं मणिपुर में 60 सीटों में से सिर्फ पांच सीट कांग्रेस जीत सकी है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस भाजपा से बुरी तरह हारी है। राज्य की 70 सीटों में कांग्रेस 19 ही जीत सकी है।

कांग्रेस पार्टी की उत्तर प्रदेश में तो काफी बुरी गत हुई है। राज्य में कांग्रेस के 90 फीसदी से ज्यादा कैंडिडेट जमानत नहीं बचा सके हैं। राज्य की 403 में से कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक जीते हैं। जो उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के इतिहास में कांग्रेस का सबसे खराब प्रदर्शन है।


Next Story