भारत

सोनिया गांधी ने 24 जून को बुलाई बैठक, कांग्रेस महासचिव, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

jantaserishta.com
21 Jun 2021 2:49 PM IST
सोनिया गांधी ने 24 जून को बुलाई बैठक, कांग्रेस महासचिव, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल
x

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए 24 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए AICC महासचिवों, राज्य प्रभारियों और PCC अध्यक्षों की बैठक बुलाई है.

पंजाब कांग्रेस में झगड़ा
नवजोत सिंह सिद्धू ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मेरे बॉस हैं.
यहां सवाल किसी पद का नहीं है- नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''मुझे लगता है कि ये विचारधारा की लड़ाई है. मैंने यह नहीं कहा कि पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक है. यहां सवाल किसी पद का नहीं है औऱ ना ही फलाना बनाम फलाना का है. मैंने कभी पार्टी का अनुशासन भंग नहीं किया है. बल्कि पार्टी फोरम में अपनी बात रखी है.''
पंजाब को सिर्फ दो परिवार चला रहे- नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ''इस वक्त पंजाब को सिर्फ दो परिवार चला रहे हैं. वह कहते हैं- अब मेरी बारी, अब तेरी बारी.'' इतना ही नहीं सिद्धू ने सीएम अमरिंदर के उस प्रस्ताव पर भी कटाक्ष किया, जिसमें विधायक के बेटे को सरकारी नौकरी देने की बात कही गई है. सिद्धू ने कहा, ''क्या किसी विधायक के बेटे को सरकारी नौकरी देना जनता के हित में है? अगर ऐसा है तो मैरिट वालों का क्या होगा.''


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story