सोनभद्र: सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट गोवंश आश्रय स्थलों और गोवंश के देखभाल में खासी गड़बड़ी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रदेश में मुख्यमंत्री की दूसरी पारी खेलने के लिए 25 मार्च को शपथ लेने जा रहे सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट गोवंश आश्रय स्थलों के संचालन और उसमें रखे गए गोवंश के देखभाल में खासी गड़बड़ी बरती जा रही है। चारा के नाम पर जहां उन्हें खाने के लिए महज भूसा कुट्टी (पुआल से तैयार किया गया भूसा) दिया जा रहा है। वहीं पर्याप्त चारा-भूसा देने में भी लापरवाही सामने आई है। मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. अमित पाल शर्मा (Chief Development Officer Dr. Amit Pal Sharma) मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक (robertsganj block) के ग्रामसभा भटवा टोला में बनाये गए अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का हाल जानने पहुंचे तो वहां की स्थिति देख भौंचक रह गए। पता चला कि यहां रखे गए गोवंश को पर्याप्त मात्रा में चारा-भूसा नहीं दिया जा रहा है। 69 गोवंशियों के लिए महज लगभग डेढ़ क्विंटल भूसा कुट्टी का ही भंडारण पाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





