भारत

सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की, पानी ग्रहण किया

jantaserishta.com
5 Aug 2026 11:46 AM IST
सोनम वांगचुक ने छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की, पानी ग्रहण किया
x
देखें वीडियो.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ चल रहा प्रदर्शन एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उन्होंने शर्त रखी थी कि वे तभी अपना अनशन तोड़ेंगे जब सोनम वांगचुक खुद रांची आकर उनसे मिलेंगे.
इसी बीच सोनम वांगचुक ने फोन पर देवेंद्र महतो से बातचीत की और उनसे अनुरोध किया कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए शहद और पानी लें. महतो ने यह आग्रह मान लिया और पानी ग्रहण किया. आज रांची में छात्रों का आंदोलन का 12वां दिन है.
फोन पर बातचीत के दौरान देवेंद्र महतो ने वांगचुक से कहा कि वे उनका बहुत सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि वांगचुक रांची आएं. महतो ने कहा कि उनकी इच्छा है कि वे वांगचुक के सामने ही जल ग्रहण करें. इस पर सोनम वांगचुक ने आश्वासन दिया कि वे प्रदर्शन का समर्थन करने रांची आएंगे. बातचीत में वांगचुक ने महतो को समझाया कि यदि वे पानी और नमक भी नहीं लेंगे तो लंबे समय तक टिक नहीं पाएंगे.
उन्होंने कहा कि अनशन का मकसद खुद को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि गहरी नींद में सोई सरकार को जगाना है. वांगचुक ने यह भी बताया कि महात्मा गांधी भी अनशन के दौरान पानी में नींबू मिलाकर लेते थे. उनके अनुसार पानी, शहद और नींबू जैसी चीजें शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करती हैं. लगातार आग्रह के बाद देवेंद्र महतो पानी लेने के लिए तैयार हो गए हैं.
बता दें कि यह प्रदर्शन जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा है और परीक्षार्थी लगातार स्टेडियम में डटे हुए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story