भारत

सोनम रघुवंशी की मां ने कहा, ‘हमें खुशी है बेटी मिल गई, लेकिन राजा की हत्या का दर्द बरकरार’

jantaserishta.com
9 Jun 2025 9:39 AM IST
सोनम रघुवंशी की मां ने कहा, ‘हमें खुशी है बेटी मिल गई, लेकिन राजा की हत्या का दर्द बरकरार’
x
जानें पूरा मामला.
इंदौर: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में पत्नी सोनम रघुवंशी ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया है। सोनम की मां संगीता (सोनम रघुवंशी की मां) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हमें खुशी है कि हमारी बेटी मिल गई है।
सोमवार को समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "बेटी मिल गई है, राहत जरूर मिल गई है। लेकिन, दर्द अभी भी बना हुआ है। लड़का चला गया। अब हम जानना चाहते हैं कि राजा की हत्या के पीछे कौन था? बेटी मिल गई है, लेकिन दर्द अभी भी बना हुआ है। बेटी पर हत्या के आरोप पर संगीता ने कहा कि क्या गलत है और क्या सही है। इस पूरे मामले की जांच होने के बाद ही पता चलेगा कि हत्यारा कौन है? अब पूरे मामले की जांच होगी, हमें सब कुछ का सामना करना होगा। दुख तो बहुत है, लेकिन क्या कर सकते हैं।"
मिली जानकारी के अनुसार, सोनम रविवार-सोमवार रात करीब 1 बजे गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर पहुंची थीं। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय के सीएम कोनरॉड संगमा ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस को सात दिनों के भीतर एक बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है, महिला (सोनम) ने आत्मसमर्पण कर दिया है और एक अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अभी भी जारी है। बहुत बढ़िया मेघालय पुलिस।“
इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को हुई थी। जोड़ा 20 मई को हनीमून के लिए असम में मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद 23 मई को मेघालय के शिलॉन्ग रवाना हुआ। शुरुआत में परिवार की दोनों से बात होती रही, फिर संपर्क टूट गया। 24 मई से ही दोनों के मोबाइल बंद हो गए तो परिवार वालों को चिंता हुई। कई कोशिशों के बाद जब कोई संपर्क नहीं हो सका तो सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे। यहां दोनों के लापता होने पर एनडीआरएफ और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया, जिसके आठ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई में मिला। वहीं, सोनम रघुवंशी लापता थी, जिसकी तलाश शुरू की गई। आखिरकार, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में उसने सरेंडर कर दिया है। सोनम को प्रारंभिक उपचार के लिए सदर हॉस्पिटल भेजा गया। इसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखवाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null