भारत

सोनाली फोगाट का निधन, बहन ने कर दिया बड़ा खुलासा

jantaserishta.com
23 Aug 2022 1:53 PM IST
सोनाली फोगाट का निधन, बहन ने कर दिया बड़ा खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. गोवा पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 42 साल की सोनाली की मौत हार्ट अटैक से हुई है. सोनाली फोगाट की बहन ने बताया कि सोनाली फोगाट ने सोमवार सुबह को मां से बात की थी. इस दौरान सोनाली ने अपनी मां से कहा था कि मुझे कुछ गड़बड़ लग रही है. ऐसा लग रह है कि मेरे ऊपर कोई साजिश हो रही है.

सोनाली की बहन ने बताया कि एक दिन पहले ही उनकी बात हुई थी. इस दौरान सोनाली फोगाट ने कहा था कि वे ठीक हैं. शूटिंग के लिए जा रही हैं. उन्होंने बताया था कि वे 27 तारीख को लौट कर आ जाएंगी. उन्होंने कहा, फिर सोमवार सुबह बात हुई तो उन्होंने मां से बात की. इस दौरान सोनाली ने अपनी मां को बताया कि खाना खाने के बाद उनके शरीर में कुछ हरकत सी हो रही है और ऐसा लग रहा है कि खाने में कुछ गड़बड़ की गई है, शायद कोई साजिश रच रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story