भारत

सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत, आप नेता ने कही यह बात

jantaserishta.com
23 Aug 2022 11:25 AM IST
सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत, आप नेता ने कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: टिकटॉक स्टार और बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट (sonali phogat Death) का गोवा में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि हार्टअटैक की वजह से उनकी मौत हुई है. गोवा के डीजीपी जसपाल सिंह ने भी सोनाली फोगाट की मौत की पुष्टि की है. इसी बीच आप नेता ने सोनाली फोगाट की मौत को संदिग्ध बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है.

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने ट्वीट कर कहा, सोनाली फोगाट की आकस्मिक मौत होना दुखद है. भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे. उन्होंने कहा, हम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मांग है कि लोग कह रहे हैं कि ये मौत संदिग्ध और रहस्यमयी है. इसकी CBI या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांज करवाई जाए. Aiims में पोस्टमार्टम होना चाहिए क्योंकि लोगों को सोनाली की मौत पर संदेह है. ऐसे में सीएम को जांच के आदेश देने चाहिए.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story